संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दिल्ली से माँझी के लिये चला एक ट्रक आम रास्ते में ही सड़कर बर्बाद हो गया। दुकानदार बीरबल साह ने बताया कि शनिवार को छह लाख में दिल्ली से आम की खरीददारी हुई थी। ट्रक मंगलवार को माँझी पहुंचा। लेकिन ट्रक को जब खोलकर देखा गया तो उसमें एक तिहाई आम सड़ा हुआ पाया गया। आम देख कर दुकानदार बीरबल साह अभय साह तथा सरताज अली के होश उड़ गए। ड्राईवर शिवम का कहना है कि तिरपाल फ़टे होने के कारण आम में पानी प्रवेश कर जाने से आम सड़ गया। जिसकी सूचना उन्होंने व्यापार करने वाले दूकान मालिक को दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग