राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। कट्टा के साथ फोटो वायरल करना युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब उसकी पहचान कर पुलिस उसे पकड़ कर जेल भेज दी। मामला इसुआपुर थाना के रामपुर अटौली पंचायत के महूली गांव का है जहां पंकज माझी नामक 20 वर्षीय युवक ने व्हाट्सएप डीपी में अपने फोटो के साथ कट्टा लहराते हुए लगाया था। फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई तथा उसके पहचान में लग गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने बताया कि वायरल पिक्चर के आधार पर उसकी पहचान की सत्यापन की गई तो पता चला कि वह लड़का महुली निवासी तिवारी मांझी का 20 वर्षीय पुत्र पवन मांझी है। पहचान के आधार पर पुलिस पवन को गिरफ्तार करने गई तो वह दरवाजे पर ही मिल गया। उस समय भी उसके कमर में कांटा मौजूद था। पुलिस पंकज को गिरफ्तार कर थाने लाई तथा उसे जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग