राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश घोघरहा गांव में महिला की गोली मारकर हत्या मामले में मृतिका के मायके वालों ने पुत्री के ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले कि रामपुर महेश गांव के विकास सिंह कुशवाहा उर्फ विक्की की 25 वर्षीय पत्नी रेखा देवी की रात्रि में सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतिका के ससुराल वालों द्वारा बताया गया की रात्रि में घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। रेखा भी पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में बच्चों के साथ सोने चली गई। इसी बीच मध्य रात्रि करीब 1 बजे गोली चलने की आवाज आई और जब वे लोग उठकर गए तो देखे की रेखा खून से लथपथ पड़ी थी और हत्यारे गोली मारकर भाग चुका था। वहीं इस मामले में मृतका की मां उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी आरती देवी ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें दमाद विकास सिंह कुशवाहा, बलिस्टर सिंह कुशवाहा, अच्छेलाल सिंह कुशवाहा, बहादुर सिंह कुशवाहा, राजू सिंह कुशवाहा, समेत आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दमाद विकाश सिंह कुशवाहा, उसके भाई राजू सिंह कुशवाहा, पिता बालेश्वर सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके वालों को सौंप दिया। इधर रिविलगंज के सेमरी घाट पर महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जहां महिला के तीन वर्षीय पुत्र निखिल कुमार व डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार ने अपनी मां को मुखांग्नि दी। इस मर्माहत दृश्य को देखकर उपस्थित सबकी आंखे नम हो गई थी।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम