पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत भवन के परिसर में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली के गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की। बहरौली पंचायत भवन परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे बसंत गिरी पिता स्व सुरज गिरी की भैस बांधी गई थी उसी दौरान जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक गरज चमक के साथ बारिश होने पर आकाशीय बिजली के गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग