पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। साथी उन्हें पूरक पोषाहार के बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित धात्री महिलाओं को पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी दी गई। वहीं अपने बच्चों को पोषण से भरपूर आहार खिलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक सब्जी, दाल, चावल, अंडा ,फल इत्यादि का प्रदर्शनी भी किया गया। प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं द्वारा अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर धात्री माताओं को पोषाहार संबंधी जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धात्री माताओं ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग