पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में शादी समारोह में जाने के बाद बंद मकान में और प्राइवेट विधालय में चोरी का मामला सामने आया है। मामले में जजौली गांव निवासी प्राइवेट विधालय सिया रानी मेमोरियल एकेडमी के चेयरमैन भूतपूर्व डीएसपी अमरनाथ राय के विधालय में पानी का मोटर और बगल के बंद मकान जितेश कुमार सिंह पिता ललन सिंह में खड़ी बाइक, मोबाइल फोन और एलईडी टीवी चोरी कर ली गई है। पीड़ित के द्वारा थाना पुलिस को बुधवार को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रहीं हैं। घटना में जितेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी परिवार शादी समारोह में झारखंड गये थें वहा से आने पर देखा कि मकान में चोरी की घटना हुई है। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग