राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सम्पन्न चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामेश्वर साह को पांच सौ मतों से पराजित किया। जबकि सचिव पद पर अरविंद प्रसाद ने अनिल राम को सात सौ ग्यारह मतों से पराजित किया। देर रात को मतगणना सम्पन्न होने के पश्चात बीडीओ रंजीत कुमार सिंह तथा सीओ धनञ्जय कुमार ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इससे पहले डीसीएलआर पुष्पेन्द्र कुमार की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सम्पन्न हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग