राष्ट्रनायक न्यूज।
साेनपुर (सारण)। गोला बाजार बाईपास सड़क पर नहर के समीप एक बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में ट्रैक्टर चालक को किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। वही जानकारी के अनुसार कुछ लोगों का कहना था कि ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चला रहा था इसी बीच ट्रैक्टर पलट गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग