राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। सोनपुर के काली घाट पर सोमवारी के अवसर पर स्नान करने पहुंचे किशोर नदी में डूब गया। उक्त किशोर पहली सोमवारी को सोनपुर में भगवान शिव का जलार्पण करने पहुंचे अपने तीन दोस्तों वह घर के सदस्यों के साथ सोनपुर पहुंचा था। इसी बीच तीन किशोर काली घाट के नारायणी नदी में स्नान करने के दौरान डूबने लगा। इनमें दो किशोरों को बचा लिया गया। वहीं डूबे हुए किशोर दानापुर मुबारकपुर कृषि फार्म के भरत राय के पूत्र नीतीश कुमार को एसडीआरएफ की टीम दिन भर नदी में खोजती रही। यहां से कंगन घाट तक वोट के सहारे किशोर को खोजने का प्रयास किया गया किंतु मंगलवार की देर शाम तक उसका कुछ अता-पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम के साथ विकास कुमार भूषण कुमार समाजसेवी लालबाबू पटेल देर शाम तक किशोर को ढूंढने में लगे रहे। किशोर का कुछ पता नहीं चलने पर यहां परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग