राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। शिल्हौड़ी मंदिर में सोमवारी के दिन मोबाइल चोरी के मामले में पीड़ित महिला ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । तरैया शाहनवाजपुर निवासी तूफान सिंह की पत्नी चंदा कुमारी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह पूजा करने आई थी तभी एक अनजान महिला ने उसके पर्स में रखी मोबाइल चोरी कर ली । महिला को चोरी करते हुए उसने देख लिया और हल्ला मचाना शुरू किया । इस पर पुलिस अधिकारी ने पहुंचकर महिला को अपने कब्जे में ले लिया और जब उसकी तलाशी ली गई तो मोबाइल के साथ साथ पांच मंगलसूत्र जीवितिया बरामद किया गया । पकड़ी गई महिला ने अपना नाम मशरक लखनपुर निवासी दिनेश गिरी की पत्नी 35 वर्षीय सुशीला देवी बताया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग