सोनपुर (सारण)। सोनपुर में एक नाबालिग को शादी की नियत से अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उक्त नाबालिग की मां ने दरियापुर बेला के बबलू तिवारी को नामजद आरोपी बनाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी मेरे घर पर टेंपू से पहुंचा इस बीच में जलावन के लिए अपने घर के पीछे गई हुई थी इसी का मौका पाकर आरोपी ने मेरी बेटी को टेंपो बैठा कर जबरदस्ती लेकर चला गया। इस बात की शिकायत जब मैंने आरोपी के पिता राम इकबाल तिवारी मां शोभा देवी तथा भाई सचिन तिवारी से करने गई तो सभी ने एक मुंह से बताया कि बबलू तुम्हारी बेटी के साथ शादी करेगा। इन लोगों ने किस करने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है।सोनपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग