राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर में एक महिला के साथ बदसलूकी करने का प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिला के साथ गणेश साह की पत्नी भागमणी देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पतोहू संध्या के समय शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वह वापस लौट रही थी तो रास्ते में गांव के फुल मोहम्मद अंसारी का पुत्र आफताब अंसारी ने गलत नियत से उसकी पतोहू का हाथ खींच कर झाड़ी में ले जाने लगा। इस बात की शिकायत लेकर जब वे आरोपी के घर गए तो सभी ने गाली गलौज की और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग