राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 20-24 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24-48 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि तराई के कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बताया गया कि पूर्वानुमानित अवधि में तराई के क्षेत्रों में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। यह 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग