राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। स्थानीय पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बहेरवा गाछी गांव में कार्रवाई करते हुए एएसआई छतीस प्रसाद सिंह ने छापेमारी कर प्लास्टिक के गैलेन में रखा लगभग 40 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़े गए शराब कारोबारी की पहचान बहेरवा गाछी निवासी धनराज सहनी के पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग