राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के गड़खा के हकमा रोड में बीती रात अज्ञात चोरों ने सीएसपी और दुकान से 40 हजार रुपये नगद समेत कई सामान चोरी कर ली। इस संबंध में हकमा निवासी पीड़ित दुकानदार अरविंद कुमार ने थाने में आवेदन दिया जिसमें कहा कि साइबर और सीएसपी को बंद कर मंगलवार रात्रि में अपने घर चल गए थे। सुबह आए तो देखा कि लैपटॉप प्रिंटर मशीन लेमीनेशन मशीन मार्च को एटीएम स्वैप मशीन सहित कई सामान और गले में रखे 30 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई थी। वहीं दूसरे दुकानदार अंकुश श्रीवास्तव ने दिए आवेदन में कहा कि दुकान की सारी महंगी वस्तुएं मोबाइल ब्लूटूथ सहित 10 हजार रुपये नगद चोरी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग