राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के मढ़ौरा खास निवासी एक युवक साइबर क्राइम का शिकार बन गया। मामले में पीड़ित युवक ने एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई है। मढ़ौरा खास निवासी बैजनाथ का का पुत्र सोनू कुमार ने प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने फेसबुक अकाउंट से क्रेडिट बॉक्स नामक एक एप्लीकेशन डाउनलोड किया था । इस एप्लीकेशन में उसे 37 दिन तक बिना ब्याज का लोन देने की बात कही गई थी । उत्सुकतावस उसने अपने डिटेल एंट्री करा दिए थे लेकिन लोन के लिए सहमति नहीं दी थी । इसके बाद भी उसे 7 हजार का लोन दे दिया गया। बदले में 12,654 रुपया सात दिनों में जमा करने के लिए कहा गया। रुपया जमा कराने को लेकर उसके मोबाइल नंबर पर कई नंबरों से फोन किया गया और गाली गलौज की गई । मामले में पीड़ित युवक ने थानाध्यक्ष से कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग