राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। भाकपा मढ़ौरा अंचल का 16 वा सम्मेलन की सफलता हेतु पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए है। सम्मेलन प्रो जय बहादुर प्रसाद नगर, कामरेड बैजनाथ राय हॉल में 23 जुलाई को प्रस्तावित है। प्रखंड के मुबारकपुर, दयालपुर, बहुआरा पट्टी, ओल्हनपुर आदि पंचायतों में अंचल सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए शाखा सम्मेलन संपन्न हो चुका है। सम्मेलन को राजनेता सुरेंद्र सौरव एवं पार्टी के अनुशासन आयोग के सदस्य चूल्हन प्रसाद सिंह संबोधित करेंगे। सेंदुआरी में तैयारी की समीक्षा हेतु एक बैठक भारत राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सम्मेलन की तैयारी को जोर शोर से पूरा करने का फैसला लिया गया। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह, अंचल सचिव संजय कुमार सिंह, प्रो रजाक हुसैन, प्रेमचंद राम, वीरेंद्र सिंह, संजय राय, विजय कुमार, प्रो भूपेश प्रसाद, आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग