राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण जिला हैंडबॉल संघ की जेनरल बॉडी की बैठक में सारण जिला के सभी प्रखंड एवम विद्यालयों में हैंडबॉल खेल को लोकप्रिय बनाने सहित कई मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक में संत जलेश्वर स्मृति 8वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल के सफल आयोजन में संत जलेश्वर एकेडमी के भरपूर सहयोग को लेकर प्रशंसा करते हुए बधाई दी गई। राज्य प्रतियोगिता के दौरान 16 जुलाई को बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा की उपस्थिति में हुई। बैठक में आगामी सत्र के लिए संघ के कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमे संघ के प्रधान संरक्षक के पद पर विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय को पुनः मनोनीत किया गया जबकि संरक्षक मंडल में जितेन्द्र सिंह बरवा दाउदपुर, मनोज कुमार सिंह भावलपुर मढ़ौरा, डा विद्याभूषण श्रीवास्तव छपरा मनोनीत किए गए। कृष्ण मोहन सिंह अध्यक्ष, डा हरेंद्र सिंह चेयरमैन, संजय कुमार सिंह सचिव पुनः सर्व सम्मति से मनोनीत किए गए। उपाध्यक्ष पद पर अजीत सिंह मुखिया बहरौली, राकेश कुमार सिंह पत्रकार, प्रो आभाराज सिंह छपरा, संयुक्त सचिव रितेश कुमार सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी, मनोकामना सिंह मढ़ौरा, कुंदन सिंह आर्मी, जबकि प्रिंस कुमार कोषाध्यक्ष एवम राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह टीम के प्रशिक्षक चुने गए।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी