प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक पार्ट थर्ड 2018-21 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि उक्त परीक्षा 24 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी। वह इवीएस की परीक्षा 6 सितम्बर को होगी। परीक्षा का सही तरीके से संचालन करने के लिए सभी विषयों को 6 ग्रुप में बांटा गया है जिसमें ग्रुप ए में पोल साइंस, इंग्लिश, संस्कृत भोजपुरी, ग्रुप बी में हिस्ट्री, ए आई एच, सोशियोलॉजी, ग्रुप सी में मैथमेटिक्स, फिलासफी इकोनामिक, रूलर इकनोमिक, उर्दू तथा ग्रुप डी में बॉटनी, भूगोल, आई एफ एफ, अकाउंट, हिंदी, ग्रुप ई में जूलॉजी, होम साइंस, केमिस्ट्री तथा ग्रुप एफ में साइकोलॉजी, फिजिक्स एवं म्यूजिक को रखा गया है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी प्रथम पाली 9:00 से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली 1:30 से 4:30 तक संपन्न होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग