राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जिले में गुरुवार के दिन आये बर्षा के साथ आकाशीय बज्रपात के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के अरियाव गांव निवासी 70 वर्षीय ब्यास देव भगत उर्फ अमीन की मौत घटना स्थल पर हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के चिकित्सा केंद्र लेजाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने दाउदपुर थाना पुलिस को दिया उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक बरसात होने के दौरान खेत मे धान की रोपनी कार्य करवाने घर से निकले थें तभी आकाश में जोरदार गरज तड़क के साथ बज्रपात व्यास के ऊपर गिरी और उनकी मौत हो गयी। गरज तड़क से गांव के लोग अपने घरों में सिमटे हुए थे। उधर कृषि योग्य वारिस होने पर लोग घर से खेतों में निकले थे। इस घटना को देख आसपास के लोग मृतक की तरफ दौड़ कर देखा तो व्यास अर्धचेतन अवस्था मे जमीन पर वेसुध पड़े थे।परिजन आनन फानन में निजी चिकित्सक के पास लेकर गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के रीढ़ कहे जाने वाले अमीन व्यास की अचानक मौत से परिजनों में चिखचित्कार मच गयी। इस घटना से दुख और संवेदना ब्यक्त करते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया पुष्पा वर्मा , पूर्व सरपंच शम्भूनाथ सिंह कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित परिवार के इस शोक की घड़ी में पूरा गांव व पंचायत के लोगो में शोक की लहर है। अमीन व्यास के कार्यशैली और कुशल व्यवहार से लोगों में काफी मिलनसार ब्यक्ति है उनकी अकस्मात मृत्यु गांव समाज के लोग मर्माहत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग