- वार्ड पांच में सबसे अधिक 2805 है वोटर वहीं वार्ड 10 में सबसे कम 917 तो वार्ड 15 में है महिला मतदाता की संख्या पुरुषों से है ज्यादा
मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नगर पंचायत के 18 वार्डों का वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हो गया है। आसन्न नगर निकाय चुनाव में 24747 वोटर अपने पसंद के प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे । 24747 वोटरों में 13हजार 83 पुरुष वोटर व 11हजार 664 महिला वोटर शामिल है। नगर क्षेत्र के एक भी वार्ड में थर्ड जेंडर वोटर नहीं है। सभी वोटर आसन्न चुनाव में ईवीएम के सहारे मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद वह वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए सीधे बटन दबायेंगे नगर के 18 वार्डों में वार्ड संख्या 1 में 959 वोटर, वार्ड संख्या 2 में 1269 ,वार्ड संख्या 3 में 1701, वार्ड संख्या 4 में 974 ,वार्ड संख्या पांच में 2805, वार्ड संख्या 6 में 1486, वार्ड संख्या 7 में 1517, वार्ड संख्या आठ में 1291, वार्ड संख्या 9 में 1051 ,वार्ड संख्या 10 में 917 ,वार्ड संख्या 11 में 1228, वार्ड संख्या 12 में 1886 ,वार्ड संख्या 13 में 1109 ,वार्ड संख्या 14 में 1189 ,वार्ड संख्या 15 में 1321, वार्ड संख्या 16 में 1172, वार्ड संख्या 17 में 1330 वोटर व वार्ड संख्या 18 में 1542 वोटर है वार्ड संख्या 5 में सबसे ज्यादा वोटर 2805 व वार्ड संख्या 10 में सबसे कम 971 वोटर है 18 वार्डो में वार्ड संख्या 15 में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।
हर बूथ पर रहेगी 3 ईवीएम वोटर ही चुनेंगे मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद
अब तक नगर पंचायत के चुनाव में वार्ड के वोटर अपने वोट से वार्ड पार्षद का चुनाव करते थे और फिर निर्वाचित वार्ड पार्षद अपने वोट से मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करते थे, इस बार नगर निकाय चुनाव में वोटर ही ईवीएम के सहारे मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद का सीधे चुनाव करेंगे। इसलिए इस बार नगर पंचायत दिघवारा में होने वाले चुनाव में मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद पद के लिए ज्यादा प्रत्याशियों के चुनावी अखाड़े में कूदने की संभावना है। वार्ड पार्षद के चुनाव में सीमित लोगों की दिलचस्पी देखी जा रही है। चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज हो गया है, लेकिन मुख्य पार्षद पद के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ नहीं होने पर कुछ प्रत्याशी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। मानसूनी बारिश के मौसम में मौसम की तपिश के बीच अब नगर क्षेत्र में चुनावी तपिश भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पहली बार वोट डालने वाले वोटरों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
नगर पंचायत दिघवारा के 18 वार्डों के वोटरों का विवरण
वार्ड संख्या 01
- पुरुष वोटर– 496
- महिला वोटर–463
- कुल वोटर– 959
वार्ड संख्या 02
- पुरुष वोटर– 682
- महिला वोटर– 587
- कुल वोटर– 1269
वार्ड संख्या 03
- पुरूष वोटर– 909
- महिला वोटर– 792
- कुल वोटर– 1701
वार्ड संख्या 04
- पुरुष वोटर– 536
- महिला वोटर– 438
- कुल वोटर– 974
वार्ड संख्या 05
- पुरुष वोटर– 1486
- महिला वोटर– 1319
- कुल वोटर– 2805
वार्ड संख्या 06
- पुरुष वोटर– 810
- महिला वोटर– 676
- कुल वोटर– 1486
वार्ड संख्या 07
- पुरुष वोटर– 842
- महिला वोटर– 675
- कुल वोटर– 1517
वार्ड संख्या 08
- पुरुष वोटर– 677
- महिला वोटर– 614
- कुल वोटर– 1291
वार्ड संख्या 09
- पुरुष वोटर– 543
- महिला वोटर– 508
- कुल वोटर– 1051
वार्ड संख्या 10
- पुरुष वोटर– 489
- महिला वोटर– 428
- कुल वोटर– 917
वार्ड संख्या 11
- पुरुष वोटर– 618
- महिला वोटर– 610
- कुल वोटर– 1228
वार्ड संख्या 12
- पुरुष वोटर– 1013
- महिला वोटर– 873
- कुल वोटर– 1886
वार्ड संख्या 13
- पुरुष वोटर – 592
- महिला वोटर– 517
- कुल वोटर– 1109
वार्ड संख्या 14
- पुरुष वोटर– 607
- महिला वोटर– 582
- कुल वोटर – 1189
वार्ड संख्या 15
- पुरुष वोटर – 636
- महिला वोटर– 685
- कुल वोटर– 1321
वार्ड संख्या 16
- पुरुष वोटर– 620
- महिला वोटर– 552
- कुल वोटर– 1172
वार्ड संख्या 17
- पुरुष वोटर– 724
- महिला वोटर– 606
- कुल वोटर– 1330
वार्ड संख्या 18
- पुरुष वोटर– 803
- महिला वोटर– 739
- कुल वोटर– 1542


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा