पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के द्वारा लोकसभा में पीएम श्री स्कूल योजना में मशरक प्रखंड के भी विद्यालय को शामिल करने की मांग पर लोगों में खुशी देखी गई। गुरूवार को भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक कर खुशी जाहिर की गयी वही सांसद के प्रति भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्णा तिवारी,धीरज सिंह, श्याम बिहारी सिंह,स्वामी नाथ गिरि, राकेश सिंह महथ,ब्रजेश सिंह,गौतम ओझा ने धन्यवाद दिया गया जिन्होंने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में पीएम श्री स्कूल योजना में एक एक विधालय चयनित करने की मांग उठाई। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में मांग उठाई कि महाराजगंज लोकसभा सारण और सिवान का सबसे ग्रामीण इलाके को जोड़कर बनाया गया है मेरे लोकसभा की जनता को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराना जाना अति आवश्यक है।लोकसभा का अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण इलाके से हैं। इसी क्रम में शिक्षा मंत्रालय के द्वारा 2024 तक देश के सभी प्रखंडों में पीएम श्री स्कूल के नाम से आदर्श विद्यालयों का चयन कर उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है यह योजना बहुत ही लाभकारी एवं जनहितकारी हैं। इसलिए इसे महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में एक एक विधालय का चयन कर अपग्रेड करने की कृपा प्राप्त करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग