राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में सोशल मीडिया पर हाथ में देसी कट्टा लेकर युवकों का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है जो पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने का काम कर रहा है। वायरल फोटो कर्ण कुदरिया का लोगों द्वारा बताया जा रहा है पर इसकी पुष्टी नही की गई है पर गुरुवार को फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में एक लड़का का हाथ में देसी कट्टा लिया हैं वही साथ में और तीन भी मौजूद है जिसका फोटो वायरल हो गया है वही स्थानीय लोग बताते हैं कि युवकों में आज कल दबंगई के क्षेत्र में फेमस होने की ललक बढ़ी हैं या फिर लोगो में अपना खौफ दिखाना चाहते है। अगर इस तरह के मनचलों युवक पर पुलिस प्रसाशन एक्शन नही लेते है। तो क्षेत्र में किसी ना किसी तरह की घटना घट सकती है। और इस तरह के युवकों का मन इसी तरह बढा रहेगा। ऐसा करने वालों पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा से जानकारी ली गई तों उन्होंने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग