संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी में टीकाकरण महाअभियान के दौरान यूनिसेफ की टीम ने माँझी प्रखंड के महम्मदपुर नरवन आदि विभिन्न गांवों में गुरुवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान महम्मदपुर मध्य विद्यालय में पहुंची टीम ने बच्चों को जागरूक कर टीकाकरण कराया। ततपश्चात कोविड से बचाव के तरीको के बारे में बच्चों को बताया गया। टीम ने स्कूली बच्चों के बीच सघन दस्त नियंत्रण पखवारा के संदर्भ में बच्चों को जागरूक किया साथ ही ओआरएस बनाने से पहले हाथ की सफाई के बारे में भी विस्तार से बताया। अभियान में आरती त्रिपाठी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजय अनुपम के साथ सभी शिक्षक आदि मौजूद रहे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन