- एक लाख से अधिक की राजस्व क्षति का अनुमान
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। टोका फंसाकर बिधुत ऊर्जा चोरी करने के मामले में बनियापुर प्रशाखा के जेइ पंकज सुमन ने सहाजितपुर और बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चार उपभोगताओं को आरोपित करते हुए एक लाख से अधिक रुपये की राजस्व क्षति का आरोप लगाया है। दिए आवेदन में जेई ने बताया है कि विधुत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध दल का गठन कर छापेमारी की गई। इस दौरान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में छोटेलाल सिंह, श्रीपुर में ललन ठाकुर एवं शंभु शर्मा एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के रामधनाव निवासी मनोहर सिंह अपने धोबवल स्थित नवनिर्मित आवसीय परिसर में टोका फंसाकर बिजली की चोरी करते पाए गए। इन उपभोगताओं द्वारा निम्न विभव लाइन में टोका लगाकर विधुत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जो दंडनीय अपराध है। जांच के क्रम में किसी भी उपभोगता द्वारा वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया। छापेमारी दल का नेतृत्व जेई पंकज सुमन ने किया। जबकि दल में राजकिशोर सिंह,अरुण कुमार, विजय कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, अमलेश कुमार, योगेंद्र प्रसाद सहित आधा दर्जन मानव बल शामिल थे।इधर ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विधुत विभाग के पदाधिकारियों द्वारा लगातार छापेमारी को लेकर टोका फंसाकर बिजली का उपभोग करने वाले उपभोगताओं में हड़कंप मचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग