रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पटना से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक के रसूलपुर से प्रतिनिधि देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह पर धानाडीह गांव के कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर बार-बार अपमान जनक टिप्पणी किये जाने के मामले को सारण जिला पत्रकार संघ ने गम्भीरता से लिया है। बुधवार की शाम जिले के पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल रसूलपुर थाना परिसर पहुंचा। थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी की अनुपस्थिति में उक्त मामले के अनुसन्धानकर्ता मुन्ना कुमार से मिलकर बातचीत की। उन्होंने प्रभावित पत्रकार को हरसम्भव सहयोग करने तथा दोषी शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में पत्रकार बीरेन्द्र कुमार यादव, बसंत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामेश्वर गोप, मंजीत नारायण सिंह, मुकेश कुमार यादव, मोतीचंद प्रसाद, देव कुमार शर्मा, के के सिंह सेंगर, सुनील पंडित, विजय कुमार सिंह आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग