राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के समीप नहाने के दौरान डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव गुरुवार को सरयू नदी से बरामद कर लिया गया। मृतक स्थानीय गैरतपुर निवासी बद्री बीन का 48 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ बीन बताया जाता है। बुधवार को नहाने के दौरान वह सरयू नदी में डूब गया था। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक के परिवार में माता पिता व पत्नी के अलावा दो पुत्र एवम एक पुत्री है। एक पुत्र एवम एक पुत्री की शादी हो चुकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग