रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना को लेकर लगभग सभी की निगाहें देर शाम तक अखबारों की वेबसाइटों व टीवी चैनलों सहित विभिन्न संचार माध्यमों पर लगी रहीं। देर शाम को एनडीए प्रत्याशी दौपदी मुर्मू की विजयी होने के साथ ही देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गईं। दौपदी मुर्मू की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मानाने के दौरान हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी। इस दौरान मिठाई बांट कर खुशी का इजहार व्यक्त किया गया। एकमा बाजार के ब्लॉक रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स में आयोजित जीत का जश्न कार्यक्रम में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों में भाजपा एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू, मांझी पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, बंटी ओझा, सुजीत कुमार सिंह, सुबोध सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, संजय तिवारी, विभूति नारायण तिवारी, विक्की सावन, सोहन सिंह, निरोज सिंह, बीरेश सिंह, अभय मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग