राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के धनी छपरा गांव के समीप गुरुवार की सुबह शरारती तत्वों ने एक कोचिंग संचालक को मार पीट कर जख्मी कर दिया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी कोचिंग संचालक को मांझी पीएचसी में भर्ती करा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी कोचिंग संचालक मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है। जख्मी कोचिंग संचालक ने मांझी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर धनी छपरा के ही पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दिए आवेदन में कोचिंग संचालक ने बत्तमीजी करने वाले छात्र की पिटाई का बदला लेने के उद्देश्य से अभियुक्तों पर हमले का आरोप लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग