राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई एक युवती की शादी की नियत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तकिना गांव निवासी टिमन राय तथा परौना के महेश राय और सुनीता देवी को नामजद किया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान टिमन राय अन्य आरोपियों ने मिलकर शादी की नियत से उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया। इस बात को महेश राय से पूछने पर गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग