राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर सेविका के साथ मारपीट व सरकारी कागजात फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी संजीव कुमार सिंह की पत्नी व आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मुन्ना सिंह, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि जब वह सुबह में अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर रजिस्टर तैयार कर रही थी उसी समय आरोपीगण आये और बोले कि बहुत पैसा कमाती हो मुझे रुपये दो, नहीं तो केंद्र नहीं चलने देंगे और रजिस्टर फार दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पति और पुत्र बचाने के लिए आये तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गले से सोने का चेन छीन लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग