राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। इस संबंध में पीएसआई रवि रंजन कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर महेश गांव में मिट्ठू नट के यहां छापेमारी किया गया तो वह घर से फरार था। जिसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर के आंगन में एक गैलन में पांच चुलाई शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में आरोपी मठ्ठू नट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग