राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के खराटी गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित मां हरनारायण सिंह की पत्नी मुन्नी देवी ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि सुबह में वह कपड़ा धो रही थी। उसी दौरान दूसरे के झगड़ा को लेकर चढ़ाव-बढ़ाओ में उनका पुत्र अमर कुमार सिंह और पतोहू शोभा देवी उनसे मारपीट व गाली गलौज करने लगी। मारपीट के दौरान पुत्र ने अपने दांतों से उनका दाहिना कान काट लिया और लाठी डंडे से उन्हें और उनके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग