राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के खराटी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक का गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। मृतक तरैया गांव निवासी सनोज सहनी का 23 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सहनी बताया जाता है। इस संबंध में मृतिक के पिता द्वारा छपरा सदर अस्पताल में दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि उनका पुत्र दीपक कुमार सहनी अपने मौसी के लड़का विशाल कुमार के साथ बाइक से शीतलपट्टी कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। उसी दौरान तरैया-खराटी के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे फेंका गये। स्थानीय लोगों के सूचना के बाद दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। छपरा ले जाने के क्रम में उनके पुत्र दीपक कुमार का रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि विशाल कुमार का छपरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग