नियम विरुद्ध हुआ था तबादला : शिक्षक संघ
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विधान पार्षद सह राज्याध्यक्ष, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, केदारनाथ पांडेय ने कहा है कि सारण प्रमंडल अंतर्गत राजकीयकृत और परियोजना उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 25 लिपिकों का स्थानांतरण सारण के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के अपने आदेश ज्ञापांक 795 दिनांक 30-06-2022 के द्वारा किया गया था, जो गलत मंशा से नियम विरूद्ध था। इस स्थानांतरण को रद्द करने के लिए हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा,पटना बिहार से शिकायत की है। साथ ही क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, सारण से भी उन्होंने दूरभाष पर बात कर आपत्ति दर्ज की है। परिणामस्वरूप इन लिपिकों का स्थानांतरण के स्वयं के आदेश को आरडीडीई को रद्द करना पड़ा। विधान पार्षद ने संघ की एकता बनाए रखने तथा विद्यालयों को सुचारू रूप से संचालित करने का आह्वान भी किया है। सारण प्रमंडल तथा जिला से जुड़े माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं और संबंधित विद्यालय के लिपिकों ने आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने दी है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी