नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय अंचल अंतर्गत बाढ़- 2020 के दौरान ग्राम पंचायत राज हुस्सेपुर में अवैध रूप से जीआर की राशि प्राप्त 90 लाभुकों के खिलाफ अंचला धिकारी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि अनुग्रह राशि से सम्बंधित राजस्व कर्मचारियों द्वारा बाढ़ -2020 के दौरान जीआर राशि प्राप्त लाभुकों की जांच की गई थी।जिसमे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से राशि उठाव करने का मामला सामने आया। लाभुकों को आंचल नजारत द्वारा राशि जामा करने के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम सूचित किया गया,समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया गया। इसके बाद 90 लोगों के विरुद्ध नोटिस कर ससमय राशि जमा करने का आग्रह किया गया। इसके बावजूद भी इनलोागों द्वारा राशि जमा नहीं किये जाने के विरुद्ध थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अंचलाधिकारी ने कहा कि पैसा जमा नहीं करने वालों की हर हाल में गिरफ्तारी होगी। अन्यथा अंचल नजारत में राशि जमा कर दे। प्राथमिक दर्ज होते ही पूरे प्रखण्ड में अवैध रूप से निकासी करने वालों में हड़कंप मंच गई है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग