राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने जेसीबी के मामले में वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संदर्भ में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी यूपी के बलिया जिला के डोकती थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी मोहन सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह फर्जी जेसीबी के मामले में आरोपित है। जिसका कांड संख्या 1/12/17 है। उक्त मामले में आरोपी नवीन को पुलिस ने थाना क्षेत्र के मदनसाठ चट्टी पर मिली जानकारी के बाद वहां पहुचकर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग