राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के अरियाव गांव के कार्डधारी एवं लाभुकों ने एक शिकायत पत्र जिलाधिकारी सारण को देकर उचित कारवाई की मांग किया है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम पंचायत राज शीतलपुर अंतर्गत अरियाव निवासी सह जनवितरण प्रणाली दुकानदार देवान्ति देवी के यहां राशन उठाव के दौरान लाभुकों को कम राशन देकर अधिक पैसा लिया जाता है। जिसका विरोध करने पर दुकानदार द्वारा मनमानी कर भागा दिया जाता है। वहीं दुकानदार लाभुकों से कहते है कि जहां जाना है जाओ मेरा कोई कुछ नही कर सकता। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में आफताब अंसारी, आरिफ अंसारी, अरफाज अंसारी, पंकज चौधरी , ब्रजेश कुमार आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग