छपरा (सारण)। सारण एसपी के निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों व अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन के साथ ही बीक्री, भंडारण तथा निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 20 एवं 21 जुलाई को विशेष अभियान चलाकर कुल 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर करने के साथ ही उनके पास से एक देशी कट्टा, एक रिक्सा तथा 341 लीटर शराब जप्त किया गया। साथ ही अभियान में 10 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 341 लीटर पाश व अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
- कुल गिरफतारी : 75
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 26
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों में गिरफतारी : 30
- जप्त शराब : 341 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्त : 10
- अवैध आग्नेयास्त्र : देशी कट्टा -01
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 86000 / -रूपया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग