बनियापुर (सारण)। ऑनलाइन चेक अप्लाई करने की बात कह स्वयं को शाखा प्रबंधक बताते हुए खाताधारक को झांसे में ले खाते से 51 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी का है। पीड़ित जगदीश पांडेय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरा खाता एसबीआई सहाजितपुर शाखा में है। जहाँ मैंने चेकबुक के लिये अप्लाई किया था। इस दौरान मेरे मोबाइल पर अज्ञात नंम्बर से फोन आया। फोनकर्ता ने अपने को शाखा प्रबंधक बताते हुए कहा कि आपके चेक के लिये ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसलिये आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जा रहा है। कुछ देर बाद ओटीपी भेजा गया।जैसे ही मैंने फोनकर्ता को ओटीपी बताया मेरे खाते से दो किस्तों में 28 हजार और 23 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित द्वारा दिये गए अज्ञात मोबाईल नंबर के धारक को नामजद कर पुलिस जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग