बनियापुर (सारण)। विवादित जमीन पर काम कराने से मना करने पर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया का है। पीड़िता रहिमा खातून ने प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही तीन लोगो को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि अब्दुल गनी उर्फ मरई माली विवादित जमीन पर काम करा रहे थे।तथा मना करने पर गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस बीच मुन्नी खातून एवं समीमा बेगम सहित सभी नामजद मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।बचाव में मेरे पुत्र नेसार आलम और निजामुदीन आये तो नामजद उनके साथ भी मारपीट करते हुए बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग