राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हासिलपुर घाट पर गंगा नदी में डूब जाने से एक बालू मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सोनपुर सैदपुर के बिंदेश्वर महतो का पुत्र शत्रुघ्न महतो 26 वर्ष अन्य मजदूर के साथ नाव पर खाना बना रहा था। इसी बीच खाना बनाने के क्रम में ही अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गया। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। नाव पर सवार कई मजदूर नदी में कूद पड़े। नदी में कूद से ही वहां घाट पर लगे लगभग एक दर्जन से ऊपर नाव पर सवार बालू मजदूर एक नाव से दूसरे नाव पर कूदकर आग बुझाने की जुगत में लगे। इसी बीच दर्जनों नाव पूरे घाट पर तैरने लगा। अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर घाट किनारे पहुंचे वही नाव से दवे शत्रुघ्न महतो पानी में ही दम तोड़ दिया। यह खबर जैसे ही नाव मजदूर के घर पहुंचा परिवार वालों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह नाव मालिक तथा मृतक के परिजन उसे नदी में ढूंढने का काफी प्रयास किए। किसी तरह मजदूर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। मजदूरों ने इस बात की सूचना नयागांव पुलिस को दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग