राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखण्ड के बहरमाड़र गांव में शुक्रवार की शाम धान की रोपनी कर घर लौटने के क्रम में बज्रपात से एक किशोरी की मौत होने की खबर से पुरे गांव में कोहराम मच गया।मृतका बहरमारर गांव निवासी परशुराम शर्मा की 16 वर्षीया पुत्री अन्नू कुमारी बतायी गयी है। स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में कर थाने लायी जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार अन्नू कुमारी घर से दक्षिण चवर स्थित खेत मे धान की रोपनी कर खेत से महज बीस कदम अपने घर की ओर चली थी कि अचानक बज्रपात हुआ और अचेत हो गिर पड़ी।स्थानीय लोगो के द्वारा आनन फानन में अनु को सीएचसी परसा लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिलापार्षद विनोद राय,मुखिया सुनील कुमार राम,पूर्व मुखिया अख्तर हुसैन,पंकज मांझी शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी व सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।इधर घटना को लेकर दादा बटाई शर्मा,मा सीमा देवी व भाई साहेब लाल शर्मा का रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग