राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा हंडियाखास – सैदाबाद-रामनाथपुर रेल खण्ड पर दोहरीकरण कार्यों हेतु बनारस- प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर 24 से 27 जुलाई तक प्री नान-इंटरलॉक एवं 28 से 29 जुलाई तक नान-इंटरलॉक किया जाना प्रस्तावित है । इस कार्य के दौरान हंडियाखास, सैदाबाद एवं रामनाथपुर स्टेशनों पर कई घण्टे का ब्लाक लेकर कार्य किया जाएगा। इस कारण निम्नलिखित गाड़ियों शार्ट टर्मिनेशन/ ओरिजनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं निरस्तीकरण किया जाएगा।
निरस्तीकरण:
- गाड़ी संख्या-05170/05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी 24 जुलाई से 30 जुलाई,2022 तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या-05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी 24 जुलाई से 30 जुलाई,2022 तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या-05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी 25 जुलाई से 30 जुलाई,2022 तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या-05173/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी 25 जुलाई से 30 जुलाई,2022 तक निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन:
- नई-दिल्ली एवं बनारस से 24,26,27,29 एवं 30 जुलाई को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या-22436/22435 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड-बनारस के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-बनारस होकर चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 25 जुलाई से 30 जुलाई,2022 तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 12562 नई दिल्ली -जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड-बनारस के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-बनारस होकर चलाई जाएगी।
- बनारस से 27 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बनारस-ज्ञानपुर रोड–प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लोहता-जंघई –प्रयागराज होकर चलाई जाएगी ।
- दानापुर से 30जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बनारस-ज्ञानपुर रोड–प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस -जंघई –प्रयागराज होकर चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 25 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड-बनारस के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-बनारस होकर चलाई जाएगी।
- मऊ से 30 जुलाई,2022 तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 01052 मऊ –लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बनारस-ज्ञानपुर रोड–प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस -जंघई –प्रयागराज होकर चलाई जाएगी।
शार्ट टर्मिनेशन एवं ओरिजनेशन
- गाड़ी संख्या- 12333 हावड़ा- प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 24 जुलाई से 30 जुलाई,2022 तक बनारस स्टेशन पर ही टर्मिनेट होगी एवं बनारस-प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या- 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस 25 जुलाई से 31 जुलाई,2022 तक बनारस से ओरिजनेट होकर ही चलेगी एवं प्रयागराज रामबाग-बनारस के मध्य निरस्त रहेगी।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा