पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक तरैया शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के दलित टोला गांव में शनिवार की सुबह बाइक दुर्घटना में बाइक पर बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवती की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी स्व राम इकबाल प्रसाद की 22 वर्षीय पुत्री प्रभावती कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों के परिजनों ने बताया कि वे बाइक पर सवार होकर मढ़ौरा गढदेवी मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे कि बाइक दुर्घटना में पीछे बैठी युवती गिर गंभीर रूप से घायल हो गई।आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग