अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के सम्हौता ग्राम के निवासी व प्रसिद्ध समाजसेवी गणेश सिंह अब नहीं रहे। शुक्रवार को हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थें। वे बिहार पुलिस के एथलेटिक्स कोच व एन आई एस संजय कुमार सिंह तथा जलालपुर के शिक्षक नेता दिलीप कुमार सिंह के पिताजी थें। वे काफी मिलनसार और सौम्य व्यक्तित्व के थें। उनकी गिनती सारण जिले के प्रसिद्ध समाजसेवियों मे होती थी। उनकी अचानक हुई मौत से प्रशंसको मे शोक की लहर दौड़ गई। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, हेम नारायण सिंह ,उमेश तिवारी, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष कुमार सिंह, डॉक्टर वशिष्ठ सिंह, शिक्षक अखिलेश्वर कुमार पांडेय, धीरज तिवारी, विजय कुमार साह, गोपेश पांडेय, सुरेंद्र राम, परशुराम सिंह, राजेश पांडेय, डॉ० राजेश यादव, रामबाबू यादव, सुजीत दूबे, अमरजीत सिंह, प्रेमशंकर सिंह सहित कई अन्य भी शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग