राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। 24 जुलाई को कोहड़ा पावर सब स्टेशन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके कारण कोहड़ा पावर सब स्टेशन से जुड़े गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए विभागीय जेई गौतम कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से उक्त समयावधि से पूर्व विद्युत से सम्बंधित अपने अति आवश्यक कार्य निपटा लेने की अपील की है। वहीं होने वाली सम्भावित परेशानी को लेकर खेद प्रकट किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग