राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में रुपये लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा खुर्द गांव निवासी पंकज कुमार के कोर्ट परिवार के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें भटौरा गांव निवासी धर्मनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, उषा देवी, अखिलेश सिंह, रंजीता देवी, तथा परसा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी बबीता देवी, को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि रुपये लेनदेन के विवाद में मारपीट की गई, इसी बीच आरोपियों ने मोबाइल तोड़ दिया व रुपये छीन लिए। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग