राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना परिसर में जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर शनिवार को राजस्व पदाधिकारी गोपाल कुमार एवं थानाध्यक्ष शोएब आलम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में एक भी फरियादी नहीं पहुंचे। जिस कारण एक भी नया मामला सामने नहीं आया। वहीं पूर्व के लंबित तीन मामले का निष्पादन किया गया। इस संबंध में तरैया अंचल के राजस्व पदाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि आज के जनता दरबार में एक भी नए मामले नहीं आये। वहीं पूर्व के लंबित तीन मामलों में किशनपुरा के गीता देवी, मुरलीपुर के परशुराम पंडित, तथा देवरिया के प्रियरंजन कुमार सिंह द्वारा परिवार पत्र दायर किया गया था। जिसे संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी से जांच उपरांत दोनों पक्षों को नोटिस के माध्यम से बुलाकर दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद मामले का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्र, प्रेम नाथ प्रसाद, अंचल कर्मी संजय कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग