राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड के दसवीं में अच्छे अंक हासिल कर प्रखंड व जिले का नाम रौशन किया है। तरैया प्रखंड के डुमरी पंचायत के हरपुर फरीदन गांव निवासी सत्यप्रकाश सुमन व रानी सिंह की पुत्री खुशी सिंह ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल की है। वहीं भटगाई गांव निवासी कुमार संजीव रंजन व अर्चना सिंह के पुत्र कुमार आशीष रंजन ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्र-छात्राओं के हौसला बढ़ाने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए तरैया प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी व उनके प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, मुखिया सुशील सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, बीर बहादुर राय, अनिल यादव, शिव एकेडमी विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सिंह, शिक्षक सुभाष कुमार, मुकेश अभिनंदन, समेत अन्य शिक्षाविदों ने बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग